शर्मनाक : लायक मंत्री के नालायक़ OSD ने पत्नी के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई-भाभी के साथ की बुरी तरह मारपीट

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

शर्मनाक : लायक मंत्री के नालायक़ OSD ने पत्नी के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई-भाभी के साथ की बुरी तरह मारपीट

देहरादून डिफेंस कॉलोनी में 15 अगस्त को मामूली से कार पार्किंग विवाद को लेकर पति-पत्नी के साथ गंभीर रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता कुसुम रावत और उनके पति अजय सिंह रावत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अभय सिंह रावत और उनकी पत्नी पूजा रावत ने उनके साथ मारपीट की है…पीड़िता कुसुम रावत ने कहा कि उनके जेठ अभय सिंह रावत और जेठानी पत्नी पूजा रावत ने उनके और उनके पति के साथ गाली गलौज करते हुए बुरी तरह मारपीट की…पीड़िता कुसुम ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी फाड़े गए। आरोप है कि मारपीट में स्टील की रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिससे दोनों पति पत्नी को चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि उनका कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया।

पीड़िता कुसुम रावत के अनुसार, घटना के समय उनके पति को स्टील की रॉड से मारा जा रहा था। जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी बुरी तरह से मारपीट कर, पुराने मुद्दों के बहाना देकर, उन्हें चोटिल किया गया। इसी दौरान पीड़िता कुसुम रावत द्वारा फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी भी दी गई…जिसके बाद पुलिस द्वारा FIR करने के बजाय केवल NCR में शिकायत दर्ज कर उक्त व्यक्तियों पर मामूली धारा 115 BNS लगाई गई…दंपत्ति ने आरोप लगाया है कि निर्लज्ज अभय सिंह ने अपने राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव का फायदा उठाकर पहले हीं पुलिस वालों को झूठी जानकारी दे दी थीं इसलिए पुलिस द्वारा हल्की धारा में मामला दर्ज किया गया है..पुलिस कार्यवाई से असंतुष्ट पीड़ित दंपत्ति ने मजबूरन कोर्ट का सहारा लिया…कोर्ट द्वारा पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं…फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं मामले में पीड़ित पति-पत्नी ने न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पीड़िता कुसुम रावत ने कहा कि ड्यूटी के चलते उनके पति अक्सर बाहर रहते है और बच्चा बोर्डिंग में पढ़ता है, घर में वह अकेली रहती है। पीड़िता कुसुम रावत ने कहा कि भविष्य में उनकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा के साथ आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता कुसुम रावत ने कहा कि एक तरफ, नारी बचाओ, नारी पढ़ाओ -का नारा देने वाले, दूसरी तरफ घर की ही नारी को मारो और पिटवाओ का शर्मनाक संदेश देने वाले बेशर्म अभय सिंह रावत को बहुत ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जरूरत है! पीड़ितों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत किए जाने की बात कही है।

घटना के संबंध में एक पड़ोसी महिला ने बताया कि 15 अगस्त को वह शिव पुराण के लिए जा रही थी इसी दौरान पीड़ित परिवार के घर के पास से गुज़र रही थी। इसी दौरान उन्हें घर से आवाजें सुनाई दी और वह रुक गई । उन्होंने देखा कि अभय सिंह रावत जोकि कुसुम रावत के जेठ है के द्वारा अपने ही सगे भाई अजय सिंह रावत के साथ मारपीट की जा रही थी और वह नीचे ज़मीन पर गिरे हुए थे। पड़ोसन के अनुसार, जेठ अभय सिंह ने जेठ अभय सिंह, जेठानी पूजा रावत और जेठ जेठानी के बच्चे नीति और जनक सिंह रावत द्वारा कुसुम रावत के साथ भी मारपीट करते हुए देखा गया है।

295 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *