उदयपुर में नेस्टॉरिया ग्रुप की 6वीं वर्षगांठ पर पीपल मैन डॉ . रघुराज प्रताप सिंह को “कोर बिज़नेस एसोसिएट अवार्ड ” से सम्मानित किया गया

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

अंतरराष्ट्रीय समाचार।

उदयपुर में नेस्टॉरिया ग्रुप की 6वीं वर्षगांठ पर पीपल मैन डॉ . रघुराज प्रताप सिंह को “कोर बिज़नेस एसोसिएट अवार्ड ” से सम्मानित किया गया

उदयपुर, राजस्थान। नेस्टॉरिया ग्रुप की 6वीं वर्षगांठ के अवसर पर उदयपुर में आयोजित विशेष समारोह में पीपल मैन ऑफ़ इंडिया डॉ . रघुराज प्रताप सिंह को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक सहयोग, मजबूत साझेदारी एवं धोलेरा सर के विकास के प्रति निरंतर समर्पण के लिए प्रतिष्ठित “कोर बिज़नेस एसोसिएट अवार्ड ” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ . रघुराज प्रताप सिंह ने नेस्टॉरिया ग्रुप के चेयरमैन शिव कुमार तोमर, एमडी नितिन सिंह तोमर, सीईओ मोहन सिंह तोमर, प्रताप सिंह तोमर सहित कंपनी के समस्त नेतृत्व एवं पूरी टीम का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और मजबूत व्यावसायिक साझेदारी का प्रतीक है। यह सम्मान भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

धोलेरा सर को बताया भारत के भविष्य की तस्वीर

डॉ . सिंह ने कहा कि धोलेरा सर भारत के भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण विकास संभावनाओं में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन से जुड़े इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, टेक्नोलॉजी और निवेश के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं।

उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि आने वाले समय में धोलेरा सर भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर आधुनिक विकास और निवेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

उन्होंने कहा, “धोलेरा सर केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के भविष्य की एक मजबूत नींव है। इसके विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरा समर्पण निरंतर जारी रहेगा।”

इस अवसर पर उन्होंने नेस्टॉरिया ग्रुप की छह वर्षों की सफल यात्रा के लिए चेयरमैन, प्रबंधन और पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में संगठन के और अधिक विस्तार एवं सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

सम्मान से बढ़ी जिम्मेदारी और मजबूत हुआ संकल्प—धोलेरा सर के विकास एवं भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पण जारी रहेगा।

100 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *