मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रिपोर्ट मौहम्मद अनस
देहरादून। किसान मजदूर महासंग्राम संगठन ने सहायक अल्पसंख्यक अधिकारी भगवती प्रसाद त्रिवेदी को जनपद देहरादून का जिला अल्पसंख्यक अधिकारी और उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग का सचिव बनाए जाने पर आपत्ति जताई है। संगठन का आरोप है कि उन्हें नियमविरुद्ध तरीके से इन पदों का दायित्व दिया गया है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अहमद ने बताया कि इस संबंध में 3 अगस्त 2026 को राज्यपाल और मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
संगठन ने मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए भगवती प्रसाद त्रिवेदी को दोनों पदों से तत्काल हटाया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन मुख्यमंत्री आवास और राजभवन की ओर कूच कर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
