मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने डीजीपी कार्यालय को सौंपा ज्ञापन, इकरा हत्याकांड में निष्पक्ष जांच और सीओ भगवानपुर को हटाने की मांग
देहरादून।
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का एक प्रतिनिधिमंडल आज युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष (पंकज धुलिया) और जिला संगठन मंत्री तारीफ हुसैन के नेतृत्व में डीजीपी कार्यालय पहुँचा। संगठन के पदाधिकारियों ने डीजीपी कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बहुचर्चित इकरा हत्याकांड को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया।
प्रमुख मांगें और घटनाक्रम:
कार्रवाई में ढिलाई: पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि इकरा हत्याकांड को इतना समय बीत जाने के बावजूद सीओ भगवानपुर द्वारा मामले में कोई भी उचित और ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।
सीओ बदलने की मांग: यूनियन ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए तुरंत सीओ भगवानपुर को इस केस से हटाया जाए और इस केस की जांच या तो किसी अन्य जिम्मेदार अधिकारी को सौंपी जाए अथवा सीओ देहरादून स्तर से इसकी मॉनिटरिंग की जाए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
डीजीपी पीआरओ से मुलाकात:
आज के दौरे के दौरान डीजीपी साहब मौके पर मौजूद नहीं थे, इसलिए प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी के पीआरओ यासीन जी से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया और प्रार्थना पत्र सौंपा।
सकारात्मक आश्वासन: पीआरओ यासीन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत फोन के माध्यम से उच्च स्तर पर बात की और पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मामले में उचित कार्रवाई करते हुए जल्द ही सीओ बदलने की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा।
