मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रुड़की। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। यह जुलूस बीएसएम चौक से नगर निगम चौक, रुड़की तक निकाला गया।
प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने तथा प्रदर्शनकारी छात्रों, विशेषकर महिला छात्राओं के साथ कथित अभद्रता और लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष नदीम अहमद ने की। इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


