जश्ने विलायत में गूंजी मौला अली की शान, अकीदतमंदों ने पेश किए नज़राने

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

जश्ने विलायत का शानदार आयोजन, अकीदतमंदों ने सरकार मौला अली (अ.स.) की शान में पेश किए नज़राने

सहारनपुर। खानकाहे चिश्तिया साबरिया, सहारनपुर में “जश्ने विलायत” सरकार मौला अली बादशाह (अ.स.) बड़े ही अदब, एहतराम और अकीदत के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और मुहिब्बाने अहलेबैत ने शिरकत कर सरकार मौला अली (अ.स.) की बारगाह में अपनी मोहब्बत और अकीदत का इज़हार किया।

इस अवसर पर गद्दी नशीन ख़्वाजा सैय्यद एहतेशाम अली चिश्ती की सरपरस्ती में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वहीं सैय्यद तबतक अली चिश्ती ने अपने ख़िताब (भाषण) में मौला अली (अ.स.) की सीरत, इल्म, इंसाफ, इंसानियत और विलायत के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि मौला अली (अ.स.) का जीवन पूरी इंसानियत के लिए रहनुमाई का बेहतरीन नमूना है।

कार्यक्रम की निज़ामत उस्मान थानवी ने की, जिन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज़ में पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। जबकि कार्यक्रम के संयोजक असगर आलम रहे, जिनके प्रयासों से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

महफ़िल में मशहूर कव्वाल शाहनवाज़ साबरी ने सूफियाना कलाम और मनकबत पेश कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके कलाम को श्रोताओं ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सैय्यद शाहवेज़, आज़ाद अंसारी, अरशद ज़ुबैरी, सैय्यद वजाहत अली, अहद अली, सैय्यद कैफ, सैय्यद ज़िया, सैय्यद रागिब हुसैन, आरिश सिद्दीकी, मुहम्मद अहमद, रियाज़, दानिश, वजाहत दुर्रानी अंसारी, शाहिद अंसारी, अज़ीम चिश्ती, मेहताब, अल्ताफ, सलीम, सैय्यद नदीम, सुहैल

अमनदीप कौर सिद्धू, तानिया चौहान सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

अंत में मुल्क में अमन, भाईचारे, तरक्की और इंसानियत की भलाई के लिए विशेष दुआ कराई गई तथा सभी मेहमानों का धन्यवाद अदा किया गया।

36 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *