देहरादून महानगर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 2027 चुनाव पर फोकस

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून की नई कार्यकारिणी घोषित

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने महानगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी कांग्रेस की समावेशी विचारधारा को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग, सभी जातियों, सभी धर्मों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सक्रिय साथियों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया गया है।

डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक समरसता, समान अवसर और सहभागिता की राजनीति में विश्वास रखती है। नई कार्यकारिणी का गठन इसी सोच के अनुरूप किया गया है, ताकि संगठन को बूथ स्तर से लेकर महानगर स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जा सके तथा जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

उन्होंने कहा कि नई टीम पूरी ऊर्जा, समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रत्येक घर तक पहुँचाने का कार्य करेगी। कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के विश्वास के बल पर महानगर कांग्रेस आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।

डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा,
“महानगर कांग्रेस की यह नई कार्यकारिणी उत्तराखंड की सामाजिक विविधता का सशक्त प्रतिनिधित्व करती है। इसमें सभी जातियों, सभी धर्मों, युवाओं, महिलाओं एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को उचित स्थान दिया गया है। हमारा लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और सम्मान देना है।”

उन्होंने आगे कहा,
“वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव उत्तराखंड के भविष्य का चुनाव होंगे। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और जनआंदोलनों के माध्यम से कांग्रेस की सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। हम पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएंगे और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।”

महानगर अध्यक्ष ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पूरी टीम संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

253 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *