मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। भारत विकास परिषद (मुख्य शाखा) देहरादून द्वारा रविवार को काली मंदिर, लाडपुर में रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 मरीजों ने पहुंचकर लाभ उठाया। शिविर में फिजिशियन, हृदय रोग, पेट रोग, अस्थि रोग, नाड़ी रोग, होम्योपैथिक, दंत रोग एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही कैलाश हॉस्पिटल और निवोरा आई इंस्टीट्यूट की टीमों ने भी शिविर में सहभागिता की।
आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ, पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित, राज्यमंत्री मधु भट्ट तथा एसजीआरआर प्रिंसिपल प्रतिभा पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गोपाल कुमार गर्ग, सचिव डॉ. शैलेंद्र कौशिक, कोषाध्यक्ष खेमानंद रतूड़ी, प्रदीप अग्रवाल, राजगीता शर्मा, अनुज गर्ग, नितिन खांसली, अजय अग्रवाल, सुशील बतरा, पी.के. धोबल, अतुल सिंघल, चंद्र गुप्त विक्रम, श्रीकांत शर्मा, मीनू गर्ग, डॉ. प्रिया कौशिक, नमिता अग्रवाल, प्रियंका रतूड़ी, कविता अग्रवाल, उमा विक्रम, नीलम बतरा, सीमा गोयल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा आईएमए ब्लड बैंक के डॉ. सागर सिंह पोखरियाल, ज्योति क्षेत्री एवं अन्य मेडिकल स्टाफ ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
