मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
रोजगार नीति कानून की मांग को लेकर गैरसैंण समिति के युवाओं व आंदोलनकारियों का सत्याग्रह। उत्तराखंड सरकार से रोजगार पे ठोस योजना बनाने की मांग
_स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति_ के तत्वावधान में आज एकता विहार, देहरादून में आयोजित “रोजगार आंदोलन – सत्याग्रह” सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रदेश में बढ़ती भीषण बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की।
पूर्व छात्र संघ महासचिव डी.ए.वी. महाविद्यालय सचिन थपलियाल ने प्रदेश सरकार से शीघ्र उत्तराखंड रोजगार नीति कानून बनाने की मांग की जिसमें अगले पांच वर्ष का कैलेंडर जारी करने की मांग रखी गयी उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के 25 वर्ष बाद भी उत्तराखंड का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। यदि सरकार युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है तो प्रदेश का युवा एक बार फिर सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा।
सत्याग्रह में पूर्व आई.ए.एस विनोद प्रसाद रतूड़ी, सत्य प्रकाश कोटियाल, आनंद राम, अजय नौटियाल, अनूप सिंह सहित युवा उपस्थित रहे।
काम नहीं तो vote नहीं
Job चाहिए jumla नहीं – वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा पलायन रोकने के लिए एक रोजगार नीति कानून समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने जनगीत गाकर राजधानी गैरसैंण बनाकर रोजगार को सुरक्षित करने की मांग की गई।
