मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए 93 गेंद शेष रहते शानदार जीत दर्ज की। यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है, जब मैच इतने अधिक गेंद बाकी रहते खत्म हुआ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने तेज शुरुआत की और शुरुआती 3.4 ओवर में बिना विकेट खोए 26 रन जोड़ लिए। लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने कहर बरपा दिया। जसप्रीत बुमराह ने पहला झटका दिया, वहीं वरुण चक्रवर्ती ने दूसरा विकेट लिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने मात्र एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाए और विपक्षी टीम पूरी तरह दबाव में आ गई।
शिवम दुबे ने भी घातक गेंदबाज़ी करते हुए तीन विकेट झटके। कुलदीप यादव ने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर आखिरी विकेट लेकर यूएई की पारी 57 रन पर समाप्त कर दी। उन्होंने 2.1 ओवर में केवल 7 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए, जबकि शिवम दुबे ने तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज दिखाया। ओपनर अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने 16 गेंदों में 30 रन (तीन छक्के, दो चौके) बनाए और शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की।
मैच खत्म करने के लिए जब 10 रन चाहिए थे, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आते ही पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया, जबकि शुभमन गिल ने विजयी चौका लगाकर मैच समाप्त कर दिया। गिल 9 गेंदों में 20 रन और सूर्या 2 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारत ने UAE को 93 गेंद शेष रहते मात देकर नया रिकॉर्ड बनाया और इस जीत को ऐतिहासिक बना दिया।
