मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
आज एचएनबी श्रीनगर यूनिवर्सिटी में SFI के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध उस वक्त आयोजित हुआ जब इज़राइल के वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोट्रिक्स भारत आए हुए हैं। छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में एकजुट होकर साफ़ संदेश दिया –
“Go Back Israeli Minister!”
“Stop Genocide in Palestine!”
“India stand with Palestine!”
इज़राइल द्वारा फिलिस्तीन पर किए जा रहे नरसंहार, बच्चों और आम नागरिकों की हत्या, और गाज़ा की बर्बादी के खिलाफ यह आवाज़ बुलंद हुई।
SFI का मानना है कि भारत की धरती पर युद्ध अपराधियों का स्वागत नहीं होना चाहिए। हमारी विरासत हमेशा औपनिवेशिक ताक़तों और साम्राज्यवाद के खिलाफ रही है। ऐसे में इज़राइल जैसे दमनकारी शासन के साथ खड़ा होना भारत k की जनता और छात्रों का अपमान है।
आज श्रीनगर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने साबित कर दिया कि भारत की युवा पीढ़ी फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए मजबूती से खड़ी है। यह सिर्फ़ एकजुटता का नारा नहीं, बल्कि साम्राज्यवाद और फासीवाद के खिलाफ लड़ाई की गूंज है।
