मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में आज भी ऐसे गांव मौजूद हैं जहाँ सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की रोशनी नहीं पहुँच पाई है। बरसात में पखडंडी रास्तों पर आए मलबे और पत्थरों ने आवाजाही को बेहद कठिन बना दिया। मजबूरी में ग्रामीणों ने इंतज़ार करने के बजाय खुद ही फावड़ा, कुदाल और अपने श्रम से रास्ता बनाने का बीड़ा उठाया।
गांव के युवा और बुजुर्ग मिलकर सामूहिक श्रमदान कर मलबा हटाते हैं और पत्थरों को जमाकर पगडंडियों को दोबारा चलने योग्य बनाते हैं। यह दृश्य न केवल ग्रामीणों की जिजीविषा दर्शाता है बल्कि यह भी बताता है कि कठिन परिस्थितियों में भी लोग एकजुट होकर अपने जीवन की राह आसान बनाना जानते हैं।
स्थानीय लोग सरकार से अपेक्षा रखते हैं कि गांव तक स्थायी सड़क पहुंचे, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुलभ हो सकें। फिलहाल, उनकी मेहनत ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है।
