मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
नेपाल में हाल ही में हुई जेल तोड़ घटनाओं के बाद फरार हुए चार कुख्यात अपराधियों को भारत-नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पिथौरागढ़ जिले के देवताल क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और पुलिस की संयुक्त टीम ने रात गश्त के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा। चारों अपराधी रबर ट्यूब की मदद से काली नदी पार कर भारत की ओर आ रहे थे, तभी सुरक्षा बलों ने उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन बलात्कार के मामलों में सजा काट रहे थे, जबकि चौथा हत्या का दोषी था। इनमें से एक को 10 वर्ष, दूसरे को 14 वर्ष और तीसरे को 18 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। सभी आरोपी नेपाल के अलग-अलग जेलों से भागकर भारतीय सीमा की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे।
SSB की 55वीं वाहिनी के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखते ही आरोपियों को पकड़ा और उनकी पहचान की। पूछताछ में सभी ने स्वीकार किया कि वे नेपाल की जेल से फरार हुए हैं। फिलहाल इन्हें हिरासत में रखा गया है और नेपाल पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। जल्द ही औपचारिक कार्रवाई पूरी होने पर आरोपियों को नेपाल पुलिस को सौंपा जाएगा।
यह गिरफ्तारी न केवल सीमा सुरक्षा बल की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि नेपाल की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। हाल के दिनों में नेपाल की कई जेलों से कैदियों के भागने की घटनाओं ने वहां की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वहीं, भारतीय सीमा पर हुई यह कार्रवाई साबित करती है कि सीमा सुरक्षा बल अपराधियों की घुसपैठ रोकने के लिए पूरी तरह चौकस है।
