देहरादून में चार दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून, 23 सितंबर 2025 – भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून और उत्तराखंड डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के संयुक्त सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज, मैऊवाला माफी रायपुर में चार दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। इस शिविर का उद्घाटन भारतीय रेड क्रॉस शाखा देहरादून के वाइस पैट्रन डॉ. सरफराज हुसैन ने किया।

प्रशिक्षण शिविर में 30 छात्रों को शामिल किया गया है, जिन्हें आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ प्रशिक्षक छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव, राहत और फर्स्ट एड से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करेंगे। उत्तराखंड में हाल के वर्षों में लगातार सामने आ रही आपदाओं को देखते हुए यह पहल और भी अहम मानी जा रही है।

उद्घाटन अवसर पर डॉ. सरफराज हुसैन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह युवा पीढ़ी ही आने वाले समय में राज्य और समाज के संकटों से जूझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने अनुशासन, स्वच्छता और एक जिम्मेदार नागरिक बनने के महत्व पर भी प्रकाश डाला और छात्रों को प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों से अपील की कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता और तन्मयता से ग्रहण करें ताकि भविष्य में वे समाज के लिए उपयोगी साबित हो सकें। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस शाखा के चेयरमैन डॉ. एम.एस. अंसारी, वाइस चेयरमैन सुभाष सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

शिविर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण डॉ. अनिल वर्मा और फर्स्ट एड प्रशिक्षण शबाना अंजुम द्वारा दिया जा रहा है। आयोजनकर्ताओं का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं बल्कि समाज में आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता करने की क्षमता भी विकसित करते हैं।

98 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *