मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। विजयदशमी के पर्व पर इस बार राजधानी देहरादून का परेड ग्राउंड खास आकर्षण का केंद्र बनेगा। यहां 121 फुट ऊँचे रावण के पुतले की स्थापना की गई है, जो इस वर्ष का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
दशहरा पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं और आयोजकों की ओर से अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। परेड ग्राउंड को सजावट और रोशनी से दुल्हन की तरह संवारा जा रहा है, ताकि रावण दहन के समय हजारों की भीड़ इसे देख सके।
उत्तराखंड में जगह-जगह दशहरा मेले आयोजित हो रहे हैं, लेकिन परेड ग्राउंड का आयोजन हर साल की तरह इस बार भी सबसे भव्य माना जा रहा है। रावण दहन के साथ-साथ आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों को आकर्षित करेंगे।
आयोजकों का कहना है कि इस पर्व का संदेश स्पष्ट है— चाहे बुराई कितनी भी विशाल क्यों न हो, अंत में जीत हमेशा अच्छाई की ही होती है।
