उत्तराखंड पेपर लीक कांड: सेक्टर मजिस्ट्रेट निलंबित, परीक्षा केंद्र पर लापरवाही के बाद सख्त कार्रवाई

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक मामले पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट के. एन. तिवारी को निलंबित कर दिया है। यह कदम परीक्षा केंद्र पर हुई लापरवाही और पेपर लीक होने के कारण उठाया गया है।

जानकारी के अनुसार परीक्षा शुरू होने के मात्र आधे घंटे के भीतर ही तीन प्रश्नपत्र केंद्र से बाहर आ गए थे। इस घटना के बाद आयोग ने सरकार से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कदम उठाने की मांग की। शिकायत के आधार पर सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया।

यह कदम स्पष्ट संकेत देता है कि सरकार परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। अब जांच के आधार पर आगे और भी जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

92 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *