रालोद की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनी कमलप्रीत का महिलाओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार स्वागत अभिनन्दन व सक्रिय सदयस्ता अभियान के तहत शनिवार को रालोद की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनी कमलप्रीत नवोदय का नगर महिलाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष चौ० सरिता देवी के निवास पर सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत हरिद्वार में प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक खोक्कर ने किया। प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कमलप्रीत अरोरा मुख्य अतिथि, प्रदेश महासचिव उदयवीर चहल, मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री, देहरादून महानगर कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गेहलोत विशेष अतिथि व हरीश भाटिया मौजूद रहे। कार्यक्रम  राजेश त्यागी  की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने कहा कि “हमारे नेता चौ० जयंत सिंह का लक्ष्य महिलाओं को स्वावलम्बी और सशक्त बनाना है जिसके लिए महिलाओं को रोजगार से जोड़ना हमारा पहला लक्ष्य है। रोजगार होने से आत्मनिर्भरता आती है घर चलाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाएं ही होती हैं और रोजगार से जुड़कर वो सशक्त भूमिका का निर्वाह कर सकती है। राष्ट्रीय लोकदल शुरू से ही किसान, मजदूर और मजलूम की आवाज़ रहा है। बेदाग छवि और सेवा भाव ही दल की आदर्श विचारधारा है। उत्तराखंड में भी अब रालोद महिलाओं को सशक्त करने के लिए वचनबद्ध है।”

गढ़वाल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सरिता देवी ने सभा को सम्बोधित कर महिलाओं में जागरूकता जगाने का काम किया सरिता ने कहा कि “रालोद हमेशा से महिलाओं को सम्मान देता आया है दल के नेता जयंत जी ने जब से कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की कमान संभाली है तब से सभी काम. पारदर्शिता से हो रहे हैं महिलाओं को घर से ही रोजगार की व्यवस्था कर उन्हें सशक्त बनाना हमारा पहला लक्ष्य है। सक्रिय सदयस्ता अभियान के तहत हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में हमें दल के साथ महिलाओं को जोड़ना है।”
रालोद मुख्य प्रवक्ता खत्री ने अपने व्याख्यान में दल की विचारधारा और नीतियों से आएं हुई महिला बहनो को अवगत करवाया। महासचिव उदयवीर ने कहा कि “आज मात्र रालोद ही ऐसा दल है जिसके नेताओं पर आज तक कोई दाग़ नहीं बेदाग और स्वच्छ छवि ही रालोद की पहचान है।”

सभा में ललिता शर्मा, बबीता, सोनी चौधरी, पुष्पा, कंचन सिंह, दीपा, सुनीता, विजयलक्ष्मी, नीरज, सुनीता, आयुषी, मालती, लता चौधरी, मयंक त्यागी, विनय शर्मा, आयुष, बादल,आदित्य, रवि, रामपाल, ओमवीर गुर्जर के साथ बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की।

194 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *