मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज हल्द्वानी में प्रेस वार्ता में कहा कि शांति व्यवस्था को भंग करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के हालात सामान्य है।
मुख्य सचिव ने कहा कि शहर के वर्तमान हालातों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में शांति-व्यवस्था के लिए आम जनता की सराहना की। इससे पहले मुख्य सचिव रतूड़ी ने दंगाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और सुशीला तिवारी चिकित्सालय जाकर घायलों से मुलाकात भी की।
उन्होंने चिकित्सालय के सीएमएस को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में कोई कोताही न बरती जाए। साथ ही उन्होंने बनभूलपुरा चौकी का भी निरीक्षण कर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, जिलाधिकारी नैनीताल वंदना, डीआईजी कुमाऊँ रेंज योगेंद्र रावत, एसएसपी पीएन मीणा आदि अधिकारी मौजूद थे।
