उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, शासन ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, शासन ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और उल्लास (ULLAS) अभियान की बड़ी उपलब्धि, राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी हुआ शासनादेश

देहरादून/उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा प्राप्त कर लिया है। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-03, उत्तराखंड शासन द्वारा बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 तथा उल्लास (ULLAS) – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित साक्षरता के सभी मानकों को राज्य ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

जारी अधिसूचना में बताया गया है कि स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों की पूर्ति के आधार पर उत्तराखंड के राज्यपाल ने राज्य को पूर्णतः साक्षर राज्य घोषित किए जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।

यह उपलब्धि राज्य सरकार, शिक्षा विभाग, शिक्षकों, स्वयंसेवी संगठनों और साक्षरता अभियान से जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। सरकार का कहना है कि इस उपलब्धि से प्रदेश में शिक्षा का स्तर और अधिक मजबूत होगा तथा वयस्क शिक्षा एवं आजीवन सीखने की अवधारणा को भी नई गति मिलेगी।

शासन की ओर से जारी अधिसूचना की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, शिक्षा मंत्रालय, सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा विभागों सहित उत्तराखंड शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं जानकारी के लिए भेज दी गई है।

मुख्य बिंदु:
उत्तराखंड को मिला पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा।
NEP-2020 और ULLAS अभियान के तहत मिली सफलता।

भारत सरकार के साक्षरता मानकों को किया पूरा।
राज्यपाल की स्वीकृति के बाद शासन ने जारी की अधिसूचना।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि।

36 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *