मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून। शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में बीते 4 जून से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे उत्तराखंड के शारीरिक (व्यायाम) प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल न होने पर 19 जून से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि धरने के 17 दिन बीत जाने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
शारीरिक शिक्षित बेरोजगारों ने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत राज्य के प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से लेकर इंटरमीडिएट स्तर तक एक-एक शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक पदों से संबंधित फाइल संख्या 77006 को वित्त विभाग से मंजूरी दिलाने, आयु सीमा में शिथिलता देने तथा शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता के पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। शनिवार को क्रमिक अनशन के दूसरे दिन कल्पना, रेखा गोस्वामी और महावीर अनशन पर बैठे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षित बेरोजगार धरना स्थल पर मौजूद रहे।
