निजी बाइक से रोजगार करने वाले युवाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी उक्रांसे

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

निजी बाइक से रोजगार करने वाले युवाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी : उत्तराखंड क्रांति सेना

देहरादून : निजी बाइक/स्कूटी से Zomato, Swiggy, Zepto, JioMart, BigBasket, Flipkart सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर डिलीवरी कर परिवार चलाने वाले युवाओं के खिलाफ कार्रवाई पर उत्तराखंड क्रांति सेना ने कड़ा विरोध जताया है।

उक्रांस प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव उत्तराखंडी ने कहा कि बेरोजगारी के दौर में मेहनत कर रोजगार कर रहे युवाओं की बाइक सीज करना और उनकी कमाई रोकना उनके परिवारों के सामने संकट खड़ा करना है।

उन्होंने कहा यदि नियमों में कमी है तो सरकार नियमों में सुधार करे लेकिन युवाओं का रोजगार न छीने डिलीवरी राइडर्स और यात्री परिवहन सेवाओं के लिए अलग एवं स्पष्ट नियम बनाए जाएं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि अनावश्यक कार्रवाई पर रोक लगाकर राइडर्स को नियमों के अनुरूप आने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए तथा डिलीवरी कंपनियों की जवाबदेही तय की जाए।

उत्तराखंड राइडर सेना का गठन

ललित श्रीवास्तव उत्तराखंडी ने घोषणा की कि उत्तराखंड क्रांति सेना के अंतर्गत “उत्तराखंड राइडर सेना” का गठन किया जा रहा है यह संगठन प्रदेश के डिलीवरी राइडर्स एवं गिग वर्कर्स के रोजगार, सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की आवाज बनेगा उन्होंने प्रदेश के तमाम राइडर से अपील भी की अधिक से अधिक संख्या में जुड़े।

उन्होंने स्पष्ट कहा हम कानून के खिलाफ नहीं हैं लेकिन कानून की आड़ में मेहनतकश युवाओं का रोजगार छीनना स्वीकार नहीं करेंगे।

उत्तराखंड क्रांति सेना माँग करती जल्दी से जल्दी निष्कर्ष निकाला जाये सरकार परिवहन विभाग उचित निर्णय ले नहीं तो भविष्य में आंदोलन को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

उत्तराखंड क्रांति सेना का संदेश।

रोजगार पर शिकंजा नहीं व्यवस्था में सुधार चाहिए।

राइडर्स को प्रताड़ना नहीं संरक्षण चाहिए।

22 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *