मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस सेवा को लेकर उक्रांद का प्रदर्शन
Evey Trans व Emphatic Mobility Services LLP के कार्यालयों पर तालाबंदी, प्रदर्शनकारी हिरासत में
देहरादून। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवा में चालक-कर्मचारियों की समस्याओं, कथित श्रम शोषण एवं कंपनियों की कार्यप्रणाली के विरोध में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद) ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। उक्रांद कार्यकर्ताओं एवं इलेक्ट्रिक बस चालकों-कर्मचारियों ने Evey Trans एवं Emphatic Mobility Services LLP के कार्यालयों का घेराव कर धरना दिया और दोनों कार्यालयों पर तालाबंदी की।
उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की समस्याओं की जांच के लिए जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को जिम्मेदारी दिए जाने के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा। उन्होंने इसे प्रशासन की गंभीर उदासीनता बताते हुए कहा कि सरकार और कंपनियों की कथित मिलीभगत से करोड़ों रुपये की स्मार्ट सिटी परियोजना संचालित हो रही है, जबकि कर्मचारियों का मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष प्रबीन चन्द रमोला ने कहा कि कैग रिपोर्ट में वर्ष 2021 से 2024 के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा से लगभग ₹13 करोड़ के राजस्व घाटे का उल्लेख होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि लगातार घाटे के बावजूद सेवा जारी रखने के औचित्य और निजी कंपनियों को दिए जा रहे कार्यों की निष्पक्ष तकनीकी एवं वित्तीय जांच होनी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। उक्रांद ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो अगले चरण में स्मार्ट सिटी कार्यालय का घेराव कर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में राजेश्वरी रावत, रमा चौहान, बहादुर सिंह रावत, मीनाक्षी घिल्डियाल, गिरीश कोठारी, यशपाल नेगी ,आशीष, आनंद कोठारी, संदीप रावत, मनोज भट्ट, निशिथ मनराल, दीप्ति दुधपुड़ी सहित बड़ी संख्या में उक्रांद कार्यकर्ता एवं इलेक्ट्रिक बस चालक-कर्मचारी मौजूद रहे।
