4 बच्चों वाली विधवा महिला से लोन वसूली की ज़िद में कंपनी ने की हद पार… डीएम ने लिया ऐसा एक्शन, मचा हड़कंप

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून : जिले के झाझरा क्षेत्र से एक ऐसी मार्मिक घटना सामने आई है, जिसने फाइनेंस कंपनियों की संवेदनहीनता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. पति की मौत के बाद संघर्ष कर रही एक महिला से न केवल जबरन लोन वसूली की गई, बल्कि उसका आशियाना भी छीन लिया गया. मगर जब देहरादून के डीएम को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने जो कदम उठाया, उससे पूरे शहर में हलचल मच गई. जानें पूरा मामला….

 

देहरादून के झाझरा की निवासी प्रिया के पति विकास ने अप्रैल 2024 में न्यू कैंट रोड स्थित सीएसएल फाइनेंस लिमिटेड से 6.5 लाख रुपये का होम लोन लिया था. कंपनी के निर्देश पर ऋण (Loan) के साथ टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस से बीमा भी कराया गया था. बीमा के सभी नियमों का पालन करते हुए मेडिकल जांच समेत सारी प्रक्रियाएं पूरी की गई थीं. लेकिन जुलाई 2024 में विकास की अचानक मौत हो गई. घर की जिम्मेदारियां प्रिया के कंधों पर आ गईं. 4 बच्चियों की देखभाल और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच लोन चुकाना प्रिया के लिए संभव नहीं था. उन्होंने कंपनी से मदद की गुहार लगाई और बीमा से कर्ज की भरपाई करने की अपील की

 

.विधवा महिला पर टूटा मुसीबतों का पहाड़जहां एक तरफ इंसानियत की उम्मीद थी, वहीं फाइनेंस कंपनी ने ठीक उल्टा रवैया अपनाया. लोन का बीमा होने के बावजूद कंपनी ने बीमा क्लेम का प्रोसेस शुरू नहीं की, बल्कि एजेंटों को भेजकर विधवा महिला को परेशान करना शुरू कर दिया. यही नहीं, कुछ ही समय बाद प्रिया का घर (loan Recovery) भी जब्त कर लिया गया.

 

डीएम सबिन बंसल ने लिया कडा एक्शन

 

11 जुलाई को प्रिया अपनी बच्चियों के साथ DM सविन बंसल (DM Action) की जनसुनवाई में पहुंचीं. वहां उन्होंने अपने ऊपर टूटे संकट और फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना की पूरी कहानी सुनाई. मामले की गंभीरता को समझते हुए डीएम सबिन बंसल ने तुरंत जांच के आदेश दिए. अगले ही दिन कंपनी की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) रद्द कर दी गई और 18 जुलाई तक प्रिया का घर लौटाने और नो-ड्यूज सर्टिफिकेट देने के निर्देश दिए गए.सीएसएल का देहरादून ऑफिस सीलकंपनी द्वारा आदेशों की अनदेखी करने पर बीते सोमवार को प्रशासनिक टीम ने कड़ा कदम उठाया.

 

सीएसएल फाइनेंस लिमिटेड की न्यू कैंट रोड स्थित शाखा को सील कर दिया गया. यही नहीं, अब कंपनी की संपत्ति को नीलाम करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. डीएम सविन बंसल की इस सख्ती से उन एनबीएफसी कंपनियों में हड़कंप मच गया है, जो लोगों को कर्ज के नाम पर मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का शिकार बना रही थीं. यह कदम न केवल पीड़ित महिला के लिए न्याय की जीत है, बल्कि फाइनेंस कंपनियों के लिए एक सख्त संदेश भी.

122 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *