मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून।
चंपावत में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक एवं शर्मनाक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में भाजपा से जुड़े नेता का नाम सामने आने से प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब बेटियां घर से बाहर निकलने में भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।
डॉ. गोगी ने कहा कि यदि सत्ता से जुड़े लोगों के नाम इस प्रकार के जघन्य अपराधों में सामने आते हैं, तो यह भाजपा सरकार की नैतिक विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाली सरकार आज बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए तथा पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाई जाए।
डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और दोषियों को राजनीतिक संरक्षण देना बंद करना चाहिए।
