गांधी बस्ती में गलत चिन्हीकरण कर की जा रही कार्रवाई पर कड़ा विरोध – डॉ. जसविंदर सिंह गोगी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने चंद्र रोड स्थित गांधी बस्ती (सूरज बस्ती) में गलत चिन्हीकरण के आधार पर की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

डॉ. गोगी ने कहा कि यह बस्ती वर्षों पुरानी है और यहां के अधिकांश निर्माण निजी भूमि पर हुए हैं। पिछले लगभग 50 वर्षों से सैकड़ों परिवार यहां निवास कर रहे हैं तथा नगर निगम द्वारा सड़क, पानी, स्कूल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इसके बावजूद हाल ही में विभिन्न विभागों द्वारा बिना स्पष्टता के नोटिस जारी कर बस्ती को उजाड़ने की कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार का चिन्हीकरण किया भी जाता है, तो वह एक समान मापदंडों के अनुसार होना चाहिए। लेकिन वर्तमान में कुछ घरों को छोड़कर बाकी को निशाना बनाया जा रहा है, जो भेदभावपूर्ण और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि बस्ती के पास स्थित विद्यालय, शौचालय और सामुदायिक भवन वर्षों से उपयोग में हैं और इनका निर्माण भी नियमों के अंतर्गत हुआ है।

डॉ. गोगी ने प्रशासन से मांग की कि:

– गलत चिन्हीकरण को तुरंत रोका जाए और पुनः सर्वे कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
– जब तक स्पष्ट एवं न्यायसंगत मापदंड तय न हों, तब तक किसी भी प्रकार का ध्वस्तीकरण न किया जाए।
– सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई को तुरंत नहीं रोका गया, तो बस्ती के लोग लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के अधिकारों के साथ खड़ी रही है और आगे भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मदन लाल, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, सुनील जैसवाल, राजकुमार जयसवाल, सुनीता प्रकाश,अर्जुन पासी, सविता सोनकर ,अरुण शर्मा,आनंद त्यागी ,नितेश राजोरिया,विनीत भट्ट बंटू, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार , अभिषेक पंवार, अतुल सक्सेना , गुलशन, वीरेंद्र चौहान ,आदर्श सूद, मनीष गर्ग आदि उपस्थित थे।

26 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *