कुंभ-2027 की तैयारियों पर सख्त निगरानी, मेलाधिकारी सोनिका ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

कुंभ मेला-2027 की अवस्थापना परियोजनाओं की समयबद्धता व गुणवत्ता पर शासन-प्रशासन का विशेष जोर

मेलाधिकारी ने सीसीआर-2 भवन एवं घाटों के निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

मौके से निर्माण सामग्री के नमूने लेकर तृतीय पक्ष जांच को भेजने के दिए निर्देश

कुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन के लिए संचालित अवस्थापना विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने हेतु मेला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को मेलाधिकारी सोनिका ने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहन जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी परियोजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण किया जाए।

मेलाधिकारी ने सर्वप्रथम सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों से परियोजना की चरणबद्ध प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार प्रत्येक कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला-2027 की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए इसके निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईंट, सीमेंट एवं अन्य सामग्री के नमूने मौके पर ही एकत्र करवाए।

इसके उपरांत मेलाधिकारी ने गंग नहर के बाएं तट पर शहीद भगत सिंह घाट से सिंह द्वार के मध्य निर्माणाधीन नए घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त स्टील, कंक्रीट एवं अन्य सामग्रियों के नमूने जांच हेतु एकत्र करवाए। साथ ही घाट की नवनिर्मित आरसीसी दीवार के कुछ हिस्सों के नमूने भी गुणवत्ता परीक्षण के लिए निकलवाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा गुणवत्ता संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

मेलाधिकारी ने नगर निगम घाट एवं उससे सटे क्षेत्रों का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने घाटों की दीवारों की स्ट्रेंथ टेस्टिंग कराने तथा समय-समय पर गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

50 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *