मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रुड़की हरिद्वार से पूजा वर्मा की रिपोर्ट
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले जिला हरिद्वार की ग्राम सभा झबरेडा़ में आजाद समाज पार्टी की सामाजिक न्याय तिरंगा यात्रा निकाली गई…..इस तिरंगा यात्रा में युवाओं समेत बुजुर्गों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया….इस महारैली को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए रैली को संबोधित किया….इस महारैली में हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ताऔ ने हिस्सा लेकर रैली में जोश भर दिया…. करीब 30 किलोमीटर तक चली इस सामाजिक न्याय तिरंगा यात्रा में महिलाओं ने भी पूर्ण रूप से अपना सहयोग किया …और रैली के दौरान महिलाओं ने अपने_ अपने घरों की छतों से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर पुष्प वर्षा करते हुए अपनी खुशियों को जाहिर किया।
तिरंगा यात्रा के समापन पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर पीड़ित परिवारों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
बताते चलें कि इस सामाजिक न्याय तिरंगा यात्रा में देहरादून की धर्मपुर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी योगेंद्र सिंह चौहान अपनी पूरी टीम के साथ भारी संख्या के साथ रैली में शामिल हुए और रैली में अपना पूर्ण समर्थन दिया….. इस दौरान झबरेडा विधानसभा से ASP प्रत्याशी महक सिंह, जिला उपाध्यक्ष, जहांगीर अली समेत हज़ारों कार्यकर्ता शामिल रहे…

