डोईवाला कोर्ट के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश, तीन स्थानों का हुआ निरीक्षण

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

डोईवाला में न्यायालय के भवन के निर्माण के लिए भूमि का संयुक्त निरीक्षण

डोईवाला। डोईवाला में न्यायालय के लिए भवन निर्माण हेतु बुधवार को न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा परवादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध भूमि का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज देहरादून हरीश गोयल, सीजेएम देहरादून, एडीजे तृतीय, डोईवाला न्यायिक मजिस्ट्रेट सांची अग्रवाल, तहसीलदार डोईवाला बीरम सिंह सहित परवादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मौजूद रहे।

अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने धर्मूचक, सीपेट कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग तथा लच्छीवाला क्षेत्र में भूमि का निरीक्षण कर न्यायालय परिसर के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं भूमि की उपयुक्तता का जायजा लिया।

डोईवाला में नई अदालत स्थापित किए जाने की प्रक्रिया के तहत लंबे समय से उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। प्रस्तावित न्यायालय परिसर में सिविल जज सीनियर डिवीजन, फैमिली कोर्ट एवं अपर जिला जज की अदालत स्थापित किए जाने की योजना है। नई अदालत के निर्माण से डोईवाला एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर न्यायिक सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

परवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा ने कहा कि डोईवाला में न्यायालय की स्थापना के लिए बार एसोसिएशन लंबे समय से प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कोर्ट बनने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र की जनता को भी काफी सुविधा मिलेगी और न्यायिक कार्यों के लिए देहरादून जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान धर्मूचक में लगभग 27 बीघा, सीपेट कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग तथा लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास लगभग 5 बीघा भूमि का निरीक्षण किया गया।

बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि डोईवाला में नई अदालत की स्थापना क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण आवश्यकता है। न्यायालय स्थापित होने से डोईवाला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को न्यायिक सेवाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा लोगों को छोटे-बड़े न्यायिक कार्यों के लिए देहरादून के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उपयुक्त भूमि का चयन होने के बाद न्यायालय निर्माण की दिशा में आगे की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष अतुल कुमार, मनीष धीमान, सुशील वर्मा, महेश लोधी, संदीप जोशी, साकिर हुसैन, भव्य चमोला, विवेक, राजीव, सुमित, अरुण टम्टा, तरन्नुम, सलीम, व्योम गोयल, विवेक भंडारी, राहुल जैकब सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

23 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *