कांवड़ मेला-2026 में उत्कृष्ट सेवा का सम्मान, CM धामी ने हरिद्वार पुलिस के पांच कर्मियों को किया सम्मानित

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

कांवड़ मेला-2026 में उत्कृष्ट सेवा का सम्मान, CM धामी ने हरिद्वार पुलिस के पांच कर्मियों को किया सम्मानित

कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए बढ़ाया हौसला, सफल कांवड़ मेले में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को मिली मुख्यमंत्री की सराहना

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले हरिद्वार पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कांवड़ मेला क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांवड़ मेला जैसे विशाल धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। लाखों-करोड़ों शिवभक्तों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने लगातार मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए बेहतर कार्यशैली का परिचय दिया। मुख्यमंत्री द्वारा मिले सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा और उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरणा मिली।

ये पुलिसकर्मी हुए सम्मानित :-

– एएसआई जीडी राधारानी दास

– आरक्षी पीएसी जयदीप

– रिक्रूट आरक्षी अभिषेक रतूड़ी

– आरक्षी टीपी दीपक चमोली

– उपनिरीक्षक अनुज सिंह

कांवड़ मेला-2026 के दौरान हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं संभालीं। ऐसे में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना पूरे पुलिस बल के लिए उत्साहवर्धक माना जा रहा है।

हरिद्वार पुलिस परिवार ने सम्मानित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री का यह सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने वाला कदम माना जा रहा है।

39 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *