रियल हीरो हाजी जाहिद हुसैन ने बचाई मरीज की जान, 4 घंटे में किया एसडीपी रक्तदान

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

डोईवाला की सामाजिक संस्था “एक मदद ब्लड ग्रुप समिति” एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए चर्चा में आई है। समिति के सक्रिय सदस्य हाजी जाहिद हुसैन ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर एक गंभीर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमालयन जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय साधना रस्तोगी, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, को बी पॉजिटिव एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स ) की अत्यंत आवश्यकता थी।

मरीज के परिजन इस स्थिति को लेकर काफी चिंतित थे। इस दौरान उन्होंने “एक मदद ब्लड ग्रुप समिति” के संस्थापक एवं अध्यक्ष साकिर हुसैन से संपर्क किया।

सूचना मिलते ही साकिर हुसैन ने समिति के समर्पित सदस्य हाजी जाहिद हुसैन से संपर्क किया। हाजी जाहिद हुसैन ने बिना समय गंवाए देहरादून के भूडडी गांव से लगभग 40 किलोमीटर का सफर तय कर तुरंत अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराई। जांच में वे उपयुक्त डोनर पाए गए और उन्होंने तुरंत एसडीपी रक्तदान किया।

बताया गया कि हाजी जाहिद हुसैन ने करीब 4 घंटे तक ब्लड बैंक में रहकर एक अनजान मरीज के लिए अपना कीमती समय और सेवा समर्पित की। उनका यह कार्य न केवल मानवता की मिसाल है बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी है।

समिति के पदाधिकारियों ने हाजी जाहिद हुसैन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि हाजी जाहिद हुसैन पहले भी कई बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचा चुके हैं और 53 वर्ष की उम्र में भी उनका यह जज्बा युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।

55 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *