मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रायपुर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर 55 के फ्रेंड्स एनक्लेव में भूमाफियाओं पर गिराई गाज
देहरादून: राष्ट्रीय लोकदल ने कहा कि जल्द ही अगर इस पर कार्यवाही नहीं हुई तो भूमाफियाओं के खिलाफ प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जरूरत पड़ी तो भारत सरकार को अवगत किया जाएगा l
आज फ्रेंड्स एन्क्लेव शाहनगर समिति, शाह नगर कॉलोनी देहरादून में भू_ माफियायो द्वारा किये जा रहे जबरन सड़क निर्माण और कॉलोनी की महिलाओं को गाली_गलौच, जान से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया.. और प्रशासन से भूमाफियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की।
इस मौके पर फ्रेंड्स एन्क्लेव समिति के कार्यकारणी सदस्य, लेन नंबर एल (L) में एकत्रित हुए और भूमाफियों के द्वारा किये जा रहे अवैध सड़क निर्माण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि समिति एक आवासीय समिति है… खाली प्लाट से बंद भूमि में रास्ता नही ले जाया जा सकता है। उक्त प्लाट के संबंध में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) देहरादून में फ्रेंड्स एन्कलेव शाह नगर विकास समिति बनाम बीनू गुप्ता के नाम से वाद चल रहा है ..लेकिन भू माफिया कोर्ट की भी परवाह नही कर रहे है। इनके हौसले इतने बुलन्द है कि वो महिलाओं को धमकाने के साथ ही साथ जान से मारने की धमकी दे रहे है..और कॉलोनी के बच्चों को पुलिस केस में फ़साने की धमकी दे रहे है। पुलिस प्रशासन भी इन भू माफिया की बोली बोल रहा है। कॉलोनी निवासियों को कही से भी न्याय नही मिल रहा है। इन भू माफियायो ने कालोनी की तारबाड़ को भी छतिग्रस्त कर दिया..जिससे बाहरी और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग सीधे कॉलोनी में प्रवेश कर रहे है…जिसके चलते कॉलोनीवासियो की सुरक्षा खतरे में है। प्रशासन को चेतावनी देते हुए वक्ताओं ने कहा कि अगर पुलिस ने भू माफियायों को संरक्षण देना बंद नहीं किया तो…इसके ख़िलाफ़ जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा …जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।
इसके पश्चात कॉलोनीवासियों ने भू माफिया के विरोध में नारेबाजी करते हुए कॉलोनी के अंदर मार्च निकाला और प्रदर्शन किया…प्रदर्शन करने वालों में समिति के कोषाध्यक्ष अरुण गोड एडवोकेट, समिति के सदस्य बीएस रावत, श्रीधर प्रसाद नेथानी, सुरेंद्र बिष्ट,देवेन्द्र खंडूरी,राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह रावत,गजेन्द्र सिंह नेगी, विमल जोशी, उत्तम सिंह बिष्ट, कुलदीप नेगी, तरुण पाल, मोहन सिंह रावत,बिजेंद्र सिंह नेगी,गजेंद्र भट्ट, श्रीमती प्रियंका चमोला,श्रीमती अनुपमा पटवाल, श्रीमती कुसुम थपलियाल, दीपा बिष्ट, कल्पना बिष्ट, विजयलक्ष्मी नेगी, शकुंतला पुंडीर, गीता रावत, सुशीला रावत, दीपा कालाकोटी, ममता सक्सेना आदि मोजूद रहे…
