मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
उत्तराखंड।
ऋषिकेश के 7 मोड़ पर पेड़ों की कटाई को बचाने को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने विरोध किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे प्रदेश की प्राकृतिक विरासत, वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। उनका तर्क है कि जब वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं, तो बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की आवश्यकता नहीं है।
प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में पेड़ लगाए जाते हैं, काटे नहीं जाते, जबकि इसी समय हरेला जैसे पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पर्व भी मनाए जाते हैं। मामले में हाई कोर्ट ने यह कहते हुए हस्तक्षेप से इनकार किया कि यह विषय पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। अब सभी की निगाहें 15 जुलाई को आने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टिकी हैं।
