मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
बाबा श्याम की शरण में पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह, खाटू धाम में किए पावन दर्शन
सीकर, राजस्थान। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था के केंद्र खाटू धाम में पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को श्री खाटू श्याम बाबा के पावन दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश में सुख, शांति, समृद्धि, जनकल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर उनके साथ डायरेक्टर ऑफ़ सेल्स एंड स्ट्रेटेजीक एलाइन्स नेस्टॉरिया ग्रुप स्मृति सिंह पंवार सेल्स मैनेजर चन्द्रिका भोई, सेल्स मैनेजर मेहज़ाबीन सिद्धकी, खुशी सैनी सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
डॉ. रघुराज प्रताप सिंह ने कहा, “खाटू श्याम बाबा के पावन दरबार में पहुंचना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। बाबा श्याम का आशीर्वाद समाज और राष्ट्र की सेवा के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।”
खाटू धाम में दर्शन के दौरान टीम ने श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया। यह यात्रा आध्यात्मिक आस्था के साथ समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित के संकल्पों को आगे बढ़ाने का संदेश भी देती है।


