मदर्स डे पर पैसिफिक मॉल में “बेबीज़ डे आउट” का रंगारंग आयोजन, बच्चों की मस्ती ने जीता दिल

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून।

मदर्स डे के उपलक्ष में पैसिफिक मॉल में “बेबीज़ डे आउट” कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण आयोजन

मदर्स डे के उपलक्ष में पैसिफिक मॉल, देहरादून में आयोजित “बेबीज़ डे आउट” कार्यक्रम में नन्हे बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बेबी क्रॉल प्रतियोगिता, टॉडलर हर्डल रेस, टॉडलर रेव एवं माइलस्टोन सर्टिफिकेशन जैसी कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मेहर हॉस्पिटल के सीनियर चाइल्ड पीडियाट्रिक डॉक्टर डॉ. हंस वैश ने किया। इस अवसर पर उनके साथ पैसिफिक मॉल की असिस्टेंट जनरल मैनेजर पैसिफिक मॉल देविका सिंह तिवारी, स्टोरीटेलर अनुभा, अस्पताल की डॉक्टर सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

मदर्स डे के विशेष अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे परिवारों के लिए एक यादगार आयोजन बताया।

इस अवसर पर डॉ. हंस वैश ने कहा,

“आज के दौर में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां बेहद आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं बल्कि अभिभावकों और बच्चों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं। मदर्स डे के अवसर पर पैसिफिक मॉल द्वारा किया गया यह आयोजन बेहद सराहनीय पहल है।”

कार्यक्रम का आयोजन सुविधा सुपरमार्केट के सहयोग एवं मेहर हॉस्पिटल की हेल्थ पार्टनरशिप में किया गया। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में परिवारों की सहभागिता देखने को मिली और वातावरण उत्साह एवं उल्लास से भर गया। सुविधा सुपर मार्केट की ओर से दिए गए सभी उपहार को देखकर बच्चे व माता-पिता काफी खुश दिखे।

33 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *