मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: अब अधिवक्ताओं छोड़कर कोई भी व्यक्ति देहरादून कोर्ट परिसर में काला कोट, सफेद कमीज और काली पैंट पहनकर नहीं आ सकेगा. लोगों के साथ बढ़ती ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए बार एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है. अब अधिवक्ताओं की ड्रेस में सिर्फ अधिवक्ता ही रहेंगे.
वकील की पोशाक पहनने पर होगी कार्रवाई: दरअसल, देहरादून के जिला न्यायालय कैंपस या चेंबर ब्लॉक में सफेद शर्ट और काली पैंट या कोट सिर्फ अधिवक्ता ही पहन सकेंगे. अगर कोई मुंशी या इंटर्न करने वाले छात्र वकील की पारंपरिक पोशाक में नजर आएंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी.
देहरादून बार एसोसिएशन ने साफ किया है कि इससे अनाधिकृत तौर पर परिसर में वकीलों की पारंपरिक पोशाक पहनकर घूमने वाले लोगों पर लगाम लगेगी. बार एसोसिएशन ने लॉ इंटर्न के लिए ड्रेस कोड और पहचान पत्र संबंधी निर्देश भी जारी किए हैं.
मुंशी के रूप में काम करने वालों को बनाना होगा परिचय पत्र: इसके साथ ही सभी वकीलों से आग्रह किया गया है कि उनके यहां जो भी व्यक्ति मुंशी के रूप में काम कर रहा है उनका परिचय पत्र बार एसोसिएशन देहरादून से बनवा लिया जाए.
देहरादून बार एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी कपिल ने बताया कि संगठन के संज्ञान में आया है कि कुछ लोग जो वकील नहीं हैं, लेकिन अपने आप को वकील दर्शाते हुए कोर्ट परिसर में काम कर रहे हैं.
ऐसे लोग वकील की ड्रेस में न्यायालय में उपस्थित भी हो रहे हैं. कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो किसी अधिवक्ता के साथ मुंशी के तौर पर काम कर रहे हैं, लेकिन न्यायालय परिसर में वकील का ड्रेस कोड यूज कर रहे हैं.
