मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
रिपोर्ट सचिन तनेजा
सहारनपुर। एरोन संस्था के 17 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में वार्षिक समन्वय एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संस्था की संयोजक रश्मि टेरेंस ने कहा कि एरोन संस्था का उद्देश्य जनसेवा और समाजसेवा के माध्यम से सभी वर्गों को समान सम्मान देना है। उन्होंने बताया कि संस्था से विभिन्न धर्मों के लोग वर्षों से जुड़े हुए हैं। साथ ही संस्था द्वारा संचालित “दाना-पानी” अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहारनपुर के मेयर डॉ. अजय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए रश्मि टेरेंस और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुषमा बजाज, योगेश दहिया, रूही अंजुम, पंडित गोकर्ण दत्त शर्मा सहित अनेक समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
