मंगलौर विधानसभा सीट पर मतदान के बीच हिंसा की खबर, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहे हैं. सुबह से मतदान जारी है. इसी बीच मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गांव से हिंसक झड़प की खबर आई है. यहां वोट डालने को लेकर आपस में दो दलों के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, लिब्बरहेड़ी गांव के बूथ नंबर 53-54 पर बसपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले. इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन भी वहां पहुंचे और घायलों को साथ लेकर अस्पताल के लिए निकले.

हिंसा की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और किसी तरह मामले को शांत किया. सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया है. लिब्बरहेड़ी में मौजूद सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि दो दलों में मारपीट हुई है, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है.

ऐसा आरोप लगाया जा रहा था कि लिब्बरहेड़ी गांव में कई राउंड फायरिंग की गई. गोली लगने से कई ग्रामीण घायल हुए हैं. लेकिन मंगलौर फायरिंग प्रकरण में जिला प्रशासन हरिद्वार द्वारा पुष्टि की गई है कि मंगलौर उपचुनाव के दौरान मतदेय स्थल पर फायरिंग की सूचना पूर्ण रूप से तथ्यहीन है.

उत्तराखंड कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- शर्मनाक घटना उत्तराखंड भाजपा सरकार में लोकतंत्र के पर्व वोटिंग के दौरान ऐसा माहौल होना भाजपा सरकार की विफलता को दर्शाता है. कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन जी घायलों की मदद कर उनको अस्पताल पहुंचने का कार्य कर रहे है, शासन प्रशासन सो रहा है.

277 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *