मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
नई दिल्ली / देहरादून।
हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में की शिरकत
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस ने दिखाई ताकत
आज दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की ऐतिहासिक ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में उत्तराखंड से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जत्था प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में रैली में शामिल हुआ।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, विधायक तिलक राज बेहड़, विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत समेत सभी महत्वपूर्ण नेता उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा —”उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं ने इस रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लेकर यह साबित कर दिया है कि उत्तराखंड कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में राहुल गांधी जी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। वोट चोरी कर सत्ता में बने रहने का भाजपा का षड्यंत्र अब देश के सामने आ गया है।”
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा —”आज की ये रैली वोट चोरों के खिलाफ जन-आक्रोश का सैलाब है। भाजपा वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उत्तराखंड से हजारों कार्यकर्ता इस लड़ाई में शामिल होकर ये संदेश दे रहे हैं कि हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए किसी भी कुर्बानी को तैयार हैं।”
