बिना मान्यता संचालित हो रहा डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरवाला, अभिभावकों पर फीस वसूली का आरोप

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून। सुंदरवाला स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल एक बार फिर विवादों में है। नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को शिकायत पत्र भेजकर स्कूल पर बिना सीबीएसई मान्यता के संचालन और अभिभावकों पर अनैतिक तरीके से फीस जमा कराने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, रक्षा अनुसंधान विद्यालय (RAV) को अप्रैल 2026 में डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधन को सौंपा गया था। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को बिना पूर्व सूचना दिए स्कूल का संचालन शुरू कर दिया और कई नियमित शिक्षकों को भी हटा दिया गया। इसके बाद अभिभावकों ने इसका विरोध किया।

एनएपीएसआर का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों की मांगों को लिखित रूप में स्वीकार करने से इनकार कर दिया। वहीं, सीबीएसई से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरवाला स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल को अभी तक अलग से मान्यता प्राप्त नहीं है। स्कूल की केवल डिफेंस कॉलोनी शाखा को मान्यता मिली हुई है।

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल 22 जून से संचालित हो रहा है, लेकिन प्रबंधन मई और जून माह की फीस जमा करने का दबाव बना रहा है। इसे लेकर अभिभावकों में नाराजगी है और वे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

एनएपीएसआर ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

256 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *