मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बिल का जंतर मंतर पर किया विरोध , भारी संख्या में जुटे मुस्लिम

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज यानी सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जंतर-मंतर पर जुटे हैं और वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के विरोध में धरना दे रहे हैं।

मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी ने दी चेतावनी

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने देश के मुस्लिमों को जगाने का काम किया है। मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी ने कहा हमारी यह लड़ाई सिर्फ वक्फ के बचाव की ही नहीं, संविधान को बचाने, जुल्म, नाइंसाफी के खिलाफ लड़ाई है। इस लड़ाई को लंबे समय तक लड़ेंगे, सबको इंसाफ दिलाने की कोशिश करेंगे। जोर-जबरदस्ती से कानून पारित होता है तो उसी अंदाज में जवाब दिया जाएगा।

उधर, सांसद महिबुल्लाह नदवी ने कहा कि मजहबी मामलों में सरकार दखलंदाजी कर रही है। वहीं, मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि यह कहा जा रहा है कि यह तरक्की का बिल है, लेकिन मैंने कहा यह सांप का बिल, जहर भरा, मुस्लिमों की बर्बादी का बिल है।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता कासिम रसूल इलियास ने कहा कि अगर बिल पारित हुआ तो किसान आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन होगा। वक्फ बिल को लेकर अभी पटना और विजयवाड़ा में विरोध चल रहा है, अगर बिल वापस नहीं लिया गया तो इसी तरह अन्य सभी राज्यों में आंदोलन, फिर देशभर में जिला स्तर पर आंदोलन होगा।

वहीं, विरोध-प्रदर्शन में पहुंचे एआईएमआईएम (AIMIM) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारा काम विरोध करना है, क्योंकि ये बिल असंवैधानिक है। ओवैसी ने कहा कि यह बिल वक्फ की जायदाद को बचाने के लिए नहीं है बल्कि वक्फ की जायदादों को खत्म करने के लिए है। उन्होंने कहा कि इनकी नीयत खराब है, ये चाहते हैं कि दो समुदायों में दूरियां बढ़ें।

130 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *