निकाय चुनावः क्या शराब और मादक पदार्थ बन रहे वोर्टस को लुभाने का हथियार, देखें आकंड़े

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः प्रदेशभर में निकाय चुनाव के लिए जमकर शराब और मादक पदार्थ इस्तेमाल किए जा रहे हैं। आबकारी और पुलिस की कार्रवाई से साफ हो रहा कि कोई व्हिस्की पिला रहा, तो कोई रम, कोई ड्रग्स दे रहा है, तो कोई अन्य मादक पदार्थ

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस बार सख्त कार्रवाई हो रही है। अब तक सात करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ और 37 लाख से अधिक की शराब पकड़ी जा चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस और आबकारी की टीमें निकाय चुनाव में शराब, पैसे, मादक पदार्थ की सप्लाई की निगरानी कर रही हैं।

आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया, अब तक सभी जिलों में 5,975 लीटर शराब पुलिस और 2,749 लीटर शराब आबकारी विभाग पकड़ चुका है। इसी प्रकार पुलिस ने अब तक 216 किलो ड्रग्स व अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं। यह सभी सामग्री गैर कानूनी तरीके से चुनाव के लिए लाई गई थी।

बताया, अब तक कुल 7,78,09,617 रुपये कीमत के मादक पदार्थ और 37,56,566 रुपये कीमत की शराब बरामद की जा चुकी है। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस और आबकारी की टीमों ने कार्रवाई की है।

किस जिले में कितनी कीमत की शराब व ड्रग्स पकड़ी

जिला शराब मादक पदार्थ

ऊधमसिंह नगर, 9,04,750 4,73,81,100

देहरादून, 5,01,916 87,67,250

अल्मोड़ा, 58,858 18,83,875

बागेश्वर, 96,353 95,100

चमोली, 1,14,106 2,84,800

चंपावत, 64,934 00

हरिद्वार, 5,00,789 43,68,892

नैनीताल, 6,37,800 1,21,63,300

पौड़ी, 1,17,149 8,96,800

पिथौरागढ़, 2,73,084 10,19,900

रुद्रप्रयाग, 81,572 00

टिहरी, 2,56,427 4,40,000

उत्तरकाशी, 1,48,823 9,08,600

165 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *