मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून द्वारा 13 ब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र वितरित, संगठन हित में सक्रिय कार्य करने के दिए निर्देश
देहरादून। आज महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से 13 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के अनुमोदन के उपरांत नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने सभी नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का सम्मान करती है तथा संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले ब्लॉक अध्यक्षों में —
– रायपुर ब्लॉक — सरिता बिष्ट
– डालनवाला ब्लॉक-— अर्जुन पासी
– करनपुर ब्लॉक — विजय कुमार
– कांवली रोड ब्लॉक — राजेश पुंडीर
– यमुना कॉलोनी ब्लॉक — राजीव प्रजापति
– कौलागढ़/प्रेमनगर ब्लॉक — जितेंद्र तनेजा
– सेवला खुर्द ब्लॉक — ललित भद्री
– क्लेमेंटटाउन कैंट ब्लॉक — वीरेंद्र पंवार
– पटेलनगर ब्लॉक — मुकिम अहमद
– नत्थनपुर ब्लॉक — सुनील थपलियाल शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बिष्ट, जितेन्द्र तनेजा, राजेश पुंढिर, राजीव प्रजापति, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, मुकीम अहमद भूरा, विजय, अर्जुन पासी, सुनील थपलियाल, आदि मौजूद थे।
