उत्तराखंड दौरे पर आएंगे कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, कल दून आएंगी चयनिका उनियाल

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

उत्तराखंड कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी चयनिका उनियाल पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी जनवरी में उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं. वे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे. उनके आने की तिथि को लेकर कांग्रेस विचार विमर्श कर रही है.

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा 13 और 14 जनवरी को दिल्ली और इंफाल के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान करन माहरा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात में मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे की तिथियों को फाइनल किया जाएगा. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर हर प्रदेश में संचार विभाग की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. इसी क्रम में संचार विभाग की नव नियुक्त प्रभारी डॉक्टर चयनिका उनियाल पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं.

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने बताया कि गुरुवार चयनिका उनियाल मीडिया से वार्ता करेंगी. 12 जनवरी को वह मीडिया विभाग के पैनलिस्टों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक करेंगी. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी के अनुसार आगामी 15 जनवरी को कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी देहरादून पहुंच रही हैं. कुमारी शैलजा भी प्रदेश प्रभारी बनने के बाद उत्तरखंड का पहला दौरा करेंगी.

160 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *