मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश आज एक कठिन समय औऱ कई गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है, दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर मौन साधे हुए है। उत्तराखंड में बढ़ती आपदाएं, जंगलों की कटाई, वन्यजीव हमले, बेरोजगारी और पलायन जैसे गंभीर विषयों पर ठोस नीति का अभाव साफ दिखाई देता है।
उत्तराखंड राज्य की जनता लगातार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। तेंदुए और अन्य वन्यजीवों के हमलों में ज़नता की जान जा रही है, लेकिन धामी सरकार की ओर से न तो कोई उपाय किए जा रहे हैं और न ही पीड़ित परिवारों को पर्याप्त सहायता मिल रही है।
पुष्कर सिंह धामी सरकार के निकम्मेपन के कारण जंगलराज औऱ गुंडाराज फैलता जा रहा है देवभूमि असंस्कृतिकरण के दौर में है, यहां प्रकृति का संतुलन भी तेजी से बिगड़ रहा है। बड़े-बड़े बिज़ली प्रोजेक्ट के नाम पर प्राकृतिकदोहन हो रहा है, जबकि जनता की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
ऐसे में इधर महिलाओं की स्थिति कुछ भी ठीक नहीं है और वह भी आज अनेक सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से जूझ रहीहै, पहाड़ो पर एक कहावत है कि “लोहे का सर व पाँव काठ के” होने चाहिए तभी जीवन यापन सम्भव है।
इसीलिए इस घोर अंधकार में आज हम सरकार से मांग करते हैं कि देवभूमि उत्तराखंड में भी 3/3₹ हज़ार मासिक सम्मान राशि माता बहनों औऱ ध्याणियों के लिए दी जाए साथ ही साथ पुष्कर सिंह धामी की सरकार सम्पूर्ण उत्तराखंड में महिलाओं को निशुल्क यातायात दे जिससे उनका बोझ थोड़ा कम होगा।
हम चाहते हैं कि पुष्कर सिंह धामी की सरकार जल्द इसपर जवाब दे क्योंकि प्रदेश में सभी प्रकार से हालात बेहद चिंताजनक है।
सचिन थपलियाल
सामाजिक कार्यकर्ता,
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आम आदमी पार्टी (युवा)
पूर्व महासचिव छात्रसंघ
डीएवी कॉलेज , देहरादून उत्तराखंड ।
