डीएवी पीजी कॉलेज द्वारा अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने मारी बाजी

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादूनः डी ए वी पी जी कॉलेज द्वारा अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सोशल बलूनी स्कूल में किया गया, प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्सोशल बलूनी स्कूल के प्राचार्य पंकज नौडियाल , खेल महासचिव डॉ जसविंदर सिंह गोगी, एचएनबीयू गढ़वाल विश्वविद्यालय के गेम्स निदेशक मोहित बिष्ट ने किया।

प्रतियोगिता में चार महाविद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया। शुरुवात में बी एस एम कॉलेज को 57 किलोग्राम एवं 61 किलोग्राम मैच में 10 अंक क्रमशः प्राप्त हुए। बिरला कैंपस को को 30 अंक प्राप्त हुए, एस जी आर आर को 10 अंक मिले।

डी ए वी महाविद्यालय के नादर अली ने 70 किलोग्राम प्रतियोगिता जीती,हिमांशु ने 74 किलो की श्रेणी में जीत हासिल की, पवन और पीयूष ने 97 एवं 125 किलो शश्रेणी में जीत दर्ज की। डी ए वी पी जी कॉलेज ने 40 अंक हासिल करके प्रतियोगिता को जीतने का काम किया और 4 गोल्ड अपने नाम किए।

पुरस्कार वितरण खेल महासचिव डॉ जसविंदर सिंह गोगी एवं सोशल बलूनी स्कूल के प्राचार्य पंकज नौडियाल ने किया, प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं बधाई दी। पुरस्कार वितरण में विश्वविद्यालय ऑब्ज़र्वर मोहित बिष्ट अनिल पाल, , डॉ शिखा नागलिया, डॉ ज्योति सेनगर ,डॉ प्रतिमा सिंह, डॉ हरप्रीत कौर , दिनेश दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

145 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *