7वां अंडर-19 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का इन्होंने किया शुभारंभ

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

7वां अंडर-19 बालक एवं बालिका राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में आज बड़ी धूमधाम से शहीद विजय सिंह पाठक कंपलेक्स ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चलने वाले इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश भर के 19 साल तक के बालक बालिकाएं बॉक्सिंग में अपनी महारत दिखाएंगे।

आज से शुरू होने वाली इस बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ अध्यक्ष  नीरपाल सिंह व बागपत सांसद डॉ० राजकुमार सांगवान एवं उत्तराखंड से सिद्धांत चौधरी प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ ने विधिवत बॉक्सिंग प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ किया। खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष निरपाल सिंह गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका मिले इस उद्देश्य से राष्ट्रीय लोकदल हमेशा प्रयासरत रहता है।

नीरपाल सिंह खुद अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं। इस अवसर पर प्रमोद कुमार महासचिव, सतीश सहरावत संयुक्त एवं डॉ एल के पांडे कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन,ने शॉल एवं मोमेंट भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। रालोद खेल प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि “हमें युवाओं को ज्यादा से ज्यादा खेलों के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। देश का नाम रोशन करने में युवाओं का सबसे बड़ा योगदान रहा है।”

राष्ट्रीय लोकदल के बागपत सांसद डॉ० राजकुमार सांगवान ने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए सबको शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि “खेलों के लिए हम सुविधाएं बढ़ाने की लगातार कोशिशे कर रहे हैं।” 27 अप्रैल तक चलने वाली बॉक्सिंग चैंपियन में देशभर से कई युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

173 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *