देहरादून में “फ्लावर्स ऑफ़ होम शेफ्स” एवं “टेस्ट ऑफ होम बेकर्स” पुस्तकों का भव्य विमोचन

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

 

देहरादून: उत्तराखंड के  कृषि मंत्री  गणेश जोशी के आवास पर एक भव्य समारोह में लेखिका दीपा चावला द्वारा रचित दो पुस्तकों—” फ्लेवर्स ऑफ़ होम शेफ्स” एवं “टेस्ट ऑफ होम बेकर्स”—का विमोचन किया गया। यह आयोजन घरेलू पाक विशेषज्ञों और बेकर्स को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें भारतवर्ष के विभिन्न हिस्सों से आईं होम शेफ्स और बेकर्स ने भागीदारी की।

इसी के साथ दोनों पुस्तकों का पुनः विमोचन निवाला प्यार का कैसे में किया गया जिसमें बताओ और मुख्य अतिथि समाजसेवी वह मॉडल एक्टर इंद्राणी पांधी,पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद एवं न्यूट्रीशनिस्ट रूपा सोनी ने किया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  गणेश जोशी ने इस अवसर पर कहा

 

“यह सिर्फ एक पुस्तक विमोचन नहीं, बल्कि उन महिलाओं के प्रति सम्मान है जो वर्षों से घरों में रहकर पाक कला में निपुणता दिखा रही हैं। अब उनकी इस प्रतिभा को पहचान और मंच मिल रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।”

 

दिल्ली से शेफ बलिंदर, कानपुर से कविता सिंह, और लुधियाना से लता औलख ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। लेखिका दीपा चावला ने मंच से सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया और इस यात्रा को “हर गृहिणी की उड़ान” बताया।

 

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल थे:

पूजा रावत, रोमी सलूजा, अंजना साहनी, शिवानी कौशिक गुप्ता, आदर्श भाटिया, मधु चावला, नीता कंसारा, लता कपूर, अर्चना गोयल, अंजना वही, तृप्ति जुयाल सेमवाल, पारुल अग्रवाल आदि।

 

यह आयोजन महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हुआ है, जो समाज में उनके योगदान को एक नई पहचान देने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक प्रिया गुलाटी ने किया।

94 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *