डीआईटी यूनिवर्सिटी में अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का भव्य आगाज

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून: डी आई टी यूनिवर्सिटी देहरादून में अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का भव्य आगाज किया गया । माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पांच दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार से डी आई टी में किया गया । कार्यक्रम में पंजाब राज्य के पांच जनपद मोहाली, लुधियाना, संगरुर बरनाला, फतेहगढ़ साहिब के पांच-पांच प्रतिभागी एवं दो ग्रुपली डर समेत कुल 27 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।

कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवकों द्वारा गढवाल की लोक संस्कृति की प्रस्तुति देते हुए नृत्य प्रस्तुत किया गया । इस विशेष मौके पर डी आई टी कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर  नवीन सिंघल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का बहुत महत्व है उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में यह कार्यक्रम मुख्य भूमिका निभाएगा। कार्यक्रमों से युवाओं को भारत देश की अनेकता में एकता का संदेश मिलेगा तथा वे भारत के विभिन्न क्षेत्रों के संस्कृति से रुबरु हो पाएंगे। कॉलेज के प्रोफ़ेसर डॉक्टर सौरभ तिवारी ने नेहरु युवा केंद्र देहरादून द्वारा समय समय पर कराई जाने वाले कार्यकमों की सराहना की और सभी युवाओं का देहरादून में स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब से आए युवाओं को डी आई टी कॉलेज से शिक्षा से संबंधित जो भी जानकारी या मदद की आवश्यकता है डी आई टी कॉलेज पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

इस कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए पांच दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा अतिथियों एवं प्रतिभागियों के सामने प्रस्तुत की और सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंट किया। दूसरे सत्र में ट्रेवल ऑफट के ओनर अमन द्वारा साहसिक खेलों से संबंधित गतिविधियों के बारे में युवाओं को जानकारी दी गई एवं एडवेंचर से संबंधित कोर्स के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र देहरादून के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक प्रवेश सिंह बजवाल, आशीष चौहान, सुभाष, अमित कोहली , इकरा, सलमा आदि उपस्थित रहे।

209 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *