FDA legends ने सचिवालय सुपर किंग्स को 52 रन से हराकर जीता डीसीएल चैम्पियन का खिताब

Spread the love

मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान

वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।

वन विभाग रायपुर रेंज चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।

अपर यमुना वन प्रभाग चेतावनी

जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वनों को अग्नि से सुरक्षा

वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।

वन अग्नि सुरक्षा अभियान
वन विभाग अपील
जंगलों में आग को लेकर चेतावनी
जंगलों की आग रोकथाम
वन विभाग संदेश

देहरादून : स्वर्गीय राजेन्द्र कुमार की स्मृति में डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स सोसाइटी के तत्वाधान मे दिनांक 10अप्रैल 2025 से मिनी आई0पी0एल0 के रुप मे आयोजित डिपार्टमेंट क्रिकेट लीग (DCL), 2025 का फाइनल मैच कल रात्रि मे खेला गया, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस फाइनल मैच में मौसम खराब एवं आंधी तूफान के बाद भी देर रात्रि में संपन्न हुए मैच में FDA legends ने सचिवालय सुपर किंग्स को 52 रन से हराकर डीसीएल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल , विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलदीप बुटोला पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष देहरादून और लक्ष्मण सिंह राज्य संपत्ति अधिकारी उत्तराखंड उपस्थित रहे।फाइनल मैच में FDA लेजेंड ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन का लक्ष्य सचिवालय सुपर किंग्स को दिया। कौशल उप्रेती ने 54 और विपिन रघुवंशी ने 35 रन की उपयोगी पारी खेली।

 

सचिवालय सुपर किंग्स की टीम 107 रन पर ऑल आउट हो गई। विपिन रघुवंशी को मैन ऑफ़ द मैच और अंकित रौथाण को फाइटर आफ द मैच दिया गयाइस पूरे टूर्नामेंट मे बेहतरीन खिलाडी के रूप मे मौ0 इलियास अहमद को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जिन्हे मुख्य अतिथि द्वारा 51000 की राशि प्रदान की गई, जबकि बेस्ट बोलर के रुप मे भी 25 विकेट लेकर सिडकुल टीम के मोहम्मद इलियास सबसे आगे निकल गये, प्रतियोगिता के बेस्ट बैट्समैन का खिताब बैंकर्स यूनाइटेड टीम के खिलाडी हिमांशु सोनी के नाम रहा। बेस्ट बाॅलर व बेस्ट बैट्समैन को रु 21000-21000 की ईनामी राशि व ट्राफी दी गयी।

 

इसके साथ ही dcl 2025 के इमर्जिंग प्लेयर का खिताब fda legends के खिलाडी श्रेय मोहन को उनके हर क्षेत्र मे किये गये बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर दिया गया, टूर्नामेंट का फेयर प्ले अवॉर्ड 46BN वॉरियर्स टीम को दिया गया।

 

FDA लेजेंड को 5 लाख रुपये की इनामी धनराशि और सचिवालय सुपर किंग्स को 3 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई तथा अंत में प्रतियोगिता की विजेता टीम को मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा विजेता ट्रॉफी दी गई, मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में डीसीएल प्रतियोगिता 2025 के बेहतरीन आयोजन हेतु सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों तथा ऑर्गेनाइजिंग कमिटी की प्रशंसा की गई तथा उम्मीद की गई की गई कि खिलाड़ियों के लिए जो प्लेटफार्म डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा तैयार किया गया है।

 

वह सभी खिलाड़ियों को पसंद आया होगा तथा निकट भविष्य में इस तरह के टूर्नामेंट होने से खिलाड़ियों में नया जोश व उमंग रहेगी तथा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जैसी जगह पर खेलने से प्रतियोगिता में सम्मिलित खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तथा आगे भी इसी प्रदर्शन के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता होने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता रहेगा।

 

अंत में सभी अतिथियों व मुख्य अतिथि का धन्यवाद देते हुए अध्यक्ष दीपक जोशी द्वारा टूर्नामेंट में सहयोगी सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा अगले संस्करण को और अधिक व्यापक रूप से कराए जाने की बात कही गई।

596 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *