मसूरी वन प्रभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
वन क्षेत्राधिकार एवं समस्त स्टाफ, ऋषिकेश वन क्षेत्र_ऋषिकेश, देहरादून वन प्रभाग की ओर से वनाग्नि रोकथाम को लेकर संबंधित अपील द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वन विभाग रायपुर रेंज की ओर से जंगलों में लगने वाली आग को लेकर जारी की गई अपील।
जंगलों की आग को लेकर वन प्रभाग मसूरी द्वारा जारी की गई चेतावनी।
जंगलों की आग को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट द्वारा जारी की गई चेतावनी।
वनों को अग्नि से सुरक्षा हेतु कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी, बद्रीनाथ वन विभाग, गोपेश्वर द्वारा जारी की गई चेतावनी।
देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टी स्टेट में मंगलवार देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश वाहन चोर गिरोह के बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन चोर गिरोह के कुछ बदमाश प्रेमनगर इलाके से जा रहे हैं। सूचना पर एसओजी और पुलिस की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस नजदीक पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर टक्कर मार दी और फायरिंग करते हुए भागने लगे।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। देर हुई इस मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में घायल बदमाश के खिलाफ कई थाना-क्षेत्रों में मुकदमा दर्ज है।
